जीआरपी ने ट्रेनों व सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों का कीमती सामान लूटने वाले दो शातिरों को दबोचा है। इनके कब्जे से लूटे गए 1.75 लाख के तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि बुधवार को हैरिसगंज पुल पर चेकिंग के दौरान कुंदननगर अलीगढ़ निवासी संदीप सिंह और दादानगर कॉलोनी निवासी अमित निषाद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों शातिर लुटे