बुधवार को सरसौल ब्लॉक के रामपुर वृहद गौशाला में मत्स्य विभाग की महानिदेशक के एस धन लक्ष्मी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया था। इसके बाद से लगभग सभी गौशालाओं में आनन फानन में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई गई थी लेकिन दिखावा मात्र के लिए। सरसौल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली किसी भी गौशाला में अभी तक गायों को हरा चारा एवं चोकर नहीं दिया जा रहा है। गुरुवार को कई गौशालाओं की पड़ताल की गई जिसमें पाल्हेपुर, बौसर,सेमरझाल, नरवल आदि शामिल थे किसी भी गौशाला में हरा चारा नहीं मिला।