फजलगंज स्थित अमर उजाला अपराजिता सेंटर में त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिल्ली से आईं स्किन एक्सपर्ट ज्योति और मेकअप आर्टिस्ट किरन चौहान ने छात्राओं को त्वचा की देखभाल संबंधी जानकारी दी। ज्योति ने बताया कि त्वचा की देखभाल के लिए स्किन केयर उत्पादों का सही तरीके से इस्तेमाल करें। सुबह फेसवॉश करने के बाद मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाएं। सनस्क्रीन लगाने के आधे घंटे तक धूप में या गैस के पास न जाएं। इससे त्वचा में जलन होने लगती है। उन्होंने हाइड्राफेशियल के बारे में बताया कि इससे त्वचा अधिक टाइट और चमकदार हो जाती है। मेकअप आर्टिस्ट किरन चौहान ने बताया कि जो लोग कॉस्मेटिक्स का प्रयोग नहीं करते हैं। वे घरेलू नुस्खों से भी त्वचा को स्वस्थ रख सकते हैं। बेसन में दूध, नींबू, शहद और मुलेठी पाउडर मिलाकर लगाने से धूप का कालापन दूर होता है। रात को सोने से पहले विटामिन ए का कैप्सूल एलोवेरा के साथ मिलाकर लगाएं।