फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में दोस्त के साथ होटल गई युवती मृत मिली, जांच में जुटी पुलिस

फजलगंज स्थित एक होटल में दोस्त के साथ गई युवती का शव सोमवार दोपहर कमरे में बेड पर औंधे मुंह पड़ा मिला। होटल कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे में शराब की बोतल, गांजा और सिगरेट बरामद हुए। युवक होटल से साढ़े तीन बजे ही रात को निकल गया था। होटल के सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट हैं।काकादेव थानाक्षेत्र के विजयनगर डबल पुलिया निवासी बिजली मिस्त्री की 25 वर्षीय इकलौती बेटी स्वरूपनगर के एक रेस्टोरेंट में नौकरी करती थी। फजलगंज इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि युवती की चकेरी थानाक्षेत्र के ओमपुरवा निवासी लालचंद के बेटे उत्कर्ष जायसवाल से दोस्ती थी। बताया कि रविवार रात युवक-युवती स्कूटी से फजलगंज चौराहे के पास स्थित होटल माउंटेन पहुंचे। यहां रात 8:40 बजे दोनों ने अपना-अपना आधार कार्ड देकर दूसरे तल पर स्थित कमरा नंबर 107 बुक किया। देर रात 3:30 के आसपास उत्कर्ष कमरे से निकला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें