भीतरगांव में साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि एक गांव निवासी किसान ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बालिग बेटी बीते 26 अक्टूबर से घर से गायब है। परिजनों ने बताया कि बेटी की काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला सका। बेटी को पड़ोस युवक शेर सिंह द्वारा बहले फुसला कर कहीं बाहर रखा गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक शेर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा लड़की की बरामदगी के लिए एक टीम लगाई गई है।