फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक लेकर बदले गए छमक नाली रेल पुलिया के गर्डर पैनल

बुधवार को साढ़े सात घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर सरैया रेलवे क्रॉसिंग के पास छमकनाली (संख्या 109) रेल पुलिया के जर्जर गर्डर पैनल को हटाकर नया पैनल लगाने का काम कराया गया। ब्लॉक एक घंटे देर से खत्म हुआ। इसकी वजह से कुछ ट्रेनें गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहीं। ब्लॉक के कारण कई अन्य ट्रेनें प्रभावित रहीं, जिसमें कुछ का डायवर्जन किया गया तो कुछ निरस्त रही। कानपुर से लखनऊ जाने वाली मेमो दोपहर के बजाए शाम को आई। इससे यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। वहीं, नया पैनल शिफ्ट किए जाने के बाद बुधवार शाम सात बजे से देर रात तक डाउन रेल पथ से 15 किलोमीटर के कॉसन से ट्रेनों का संचालन कानपुर से लखनऊ के बीच किया गया। स्टेशन अधीक्षक शकील ने बताया कि सुरक्षा के चलते अभी धीमी गति से ट्रेनों को निकाला जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें