फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: दिनदहाड़े बंद घर में चोरों का धावा, लाखों जेवरात व नगदी चोरी

घाटमपुर कस्बे में मंगलवार को दिनदहाड़े रिटायर्ड एडीओ के बंद घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवरात समेत नगदी चोरी कर ले गए। परिवार चार घंटे पहले घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड बुलाकर घटना की जांच पड़ताल की है। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। मोहल्ला अशोक नगर दक्षिणी निवासी नन्द किशोर सचान ने बताया कि घर पर उनकी पत्नी उमाकांती, बेटा आलोक सचान व बहू श्वेता रहती है। उनके बेटे के दोस्त के यहां मुंडन था, जिसमें शामिल होने के लिए बेटा व बहू दो दिन पहले दिल्ली चले गए थे। उन्होंने बताया कि इधर उनके मामा के यहां पर लड़के की शादी में जाने के लिए वह सुबह लगभग दस बजे घर में ताला लगाकर अपनी पत्नी के साथ कबरई गए थे। दोपहर में उनका नाती अक्षत स्कूल से वापस लौटा तो नाना के घर का ताला टूटा देखा तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। पड़ोसियों ने फोनकर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की। डॉग स्क्वायड को बुलाया गया, लेकिन कोई डॉग कुछ दूर जाकर वापस लौट गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि परिजनो ने चोरी होने की सूचना दी थी। सीसीटीवी कैमरे देखने के साथ घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें