सर्किल के सभी छह थाने जनसुनवाई पोर्टल में आई विभिन्न शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने में प्रथम स्थान पर रहे। एसीपी कृष्ण कांत ने सभी थाना प्रभारियों को बधाई दी है। एसीपी ने बताया कि गुणवत्ता पूर्ण शिकायतों के निस्तारण में सजेती, घाटमपुर, रेउना, बिधनू, साढ़, सेन पश्चिम पारा थानों ने 100 में 100 अंक पाकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।