फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद और नमामि गंगे घाट पर होगा मकर संक्रांति पर्व पर गंगा स्नान

शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Jan 2026 11:08 PM IST

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान पर्व 14 जनवरी को है। गंगा नदी में तेजी से हो रहे कटान को देखते हुए मिश्रा कॉलोनी और बालू घाट पर गंगा स्नान प्रतिबंधित कर दिया गया है। सोमवार को गंगाघाट नगर पालिका के ईओ व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने घाटों का निरीक्षण किया। इसके बाद निर्णय लिया गया है कि नमामि गंगे घाट और आनंद घाट पर ही श्रद्धालु गंगा स्नान कर सकेंगे। नगर पालिका के ईओ मुकेश कुमार मिश्रा, गंगाघाट कोतवाल प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह और पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पांडेय ने सोमवार को संयुक्त रूप से घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मिश्रा काॅलोनी से रेलवे पुल के नीचे तक के क्षेत्र में तेजी से हो रहे कटान के कारण घाट स्नान के लिए असुरक्षित हो गए हैं। कई स्थानों पर पानी की गहराई आठ से 10 फीट तक है। श्रद्धालु नगर के सीताराम मोहल्ला स्थित आनंद घाट और नमामि गंगे घाट पर ही गंगा स्नान करेंगे। ईओ मुकेश मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रतिबंधित घाटों के क्षेत्र में बैरिकेडिंग की जाएगी, ताकि लोग वहां न पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि गंगा स्नान पर्व के दिन सुरक्षा को देखते हुए घाटों पर गोताखोर, नाव, नाविक, मोबाइल टॉयलेट, कपड़े बदलने के स्थान आदि की व्यवस्था की जाएगी। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि रेलवे स्टेशन से आने वाले श्रद्धालुओं को आनंद घाट की ओर मोड़ने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पांडेय ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों का पालन करें और निर्धारित घाटों पर ही स्नान करें। निरीक्षण के दौरान पालिका के अवर अभियंता घनश्याम मौर्य व स्वच्छ भारत मिशन के नगरीय प्रभारी अनूप शुक्ला भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें