फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: केशव भवन में गंगा समग्र प्रांत बैठक आज, राष्ट्रीय संगठन मंत्री करेंगे मार्गदर्शन

कानपुर के कारवालों नगर स्थित केशव भवन (संघ कार्यालय) में गंगा समग्र कानपुर प्रांत की प्रांतीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में गंगा संरक्षण और जनजागरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राम आशीष विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं को संगठन की आगामी योजनाओं व गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन देंगे। इस दौरान गंगा स्वच्छता अभियान, जनसहभागिता बढ़ाने, नदी तटों पर चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा और भविष्य की रणनीति को लेकर मंथन किया जाएगा। बैठक में प्रांत के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें