उफनाई गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा। रविवार को जलस्तर खतरे के निशान 113 मीटर से दो सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया, शनिवार को 12 सेंटीमीटर ऊपर था। जलस्तर बढ़ने से 25 मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। घरों में पानी पहुंचने से लोग छतों पर गुजर-बसर कर रहे हैं। नावों से आवागमन कर रोजमर्रा के कामकाज निपटा रहे हैं। ऐसे में नौकरीपेशा लोग व स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। वहीं, कई परिवार पलायन कर नाते रिश्तेदारों के घरों में शरण लिए हैं। जिला प्रशासन की ओर से आवागमन के लिए 33 नावें लगाई गई है।