परमट के काली घाट में विधि विधान से गणेश-लक्ष्मी की पूजित मूर्तियों का ससम्मान भू विसर्जन किया गया। तमाम लोग स्वयं मूर्तियां लेकर पहुंचे। जनमानस में भूमि विसर्जन का उत्सव देखने के मिला। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगे स्टालों में भू-विसर्जन के लिए 95000 से ज्यादा मूर्तियां एकत्रित की गईं।