रोटरी क्लब कानपुर आर्यन्स की ओर से रोटेरियन विवेक गर्क की स्मृति में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन श्री जसपत राय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लाजपत नगर में किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष जे एस भाटिया , विशिष्ट अतिथि ममता द्विवेदी ने किया। मुख्य अतिथि का स्वागत चार्टर अध्यक्ष डॉ. भक्ति विजय शुक्ला, सचिव मयंक गहोई और अध्यक्ष डॉ. बी एन आचार्य ने पुष्पगुच्छ देकर किया। शिविर में आए अधिकतर रोगियों में जोड़ों में दर्द की समस्या रही। इसके अलावा पायरिया, कैविटी के भी रोगी आए। डॉ. राजीव, डॉ. शीला, डॉ. आदित्य अग्रवा व डॉ. विपिन ने रोगियों को उचित परामर्श दिया। इस मौके पर अर्पित गुप्ता, अमित खन्ना, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार मिश्रा मौजूद रहे।