20वीं अंतर मंडलीय स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे सेमीफाइनल में कानपुर ने गोरखपुर को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब सोमवार को कानपुर का फाइनल मैच में वाराणसी से सामना होगा। नवाबगंज स्थित पं. दीनदयाल सनातन धर्म विद्यालय मैदान पर कानपुर की ओर से दोनों गोल रितुराज ने किए। इससे पहले शुभारंभ उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मो. शाहिद ने किया। इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, जयराम यादव, हाजी मुनव्वर, आरडी पाल, प्रदीप मिश्रा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।