फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पी रोड की कपड़ा दुकान में भीषण आग, मुख्य बाजार में अफरा तफरी

कानपुर के व्यस्त पी रोड बाजार में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बड़ी कपड़ा दुकान में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते दुकान में रखे कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही दुकान से धुआं उठने लगा और आसपास के दुकानदारों व ग्राहकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही लोग दुकान से बाहर निकल आए और आसपास की दुकानों को भी खाली कराया गया। सूचना पर अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। दुकान बड़ी होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें