मंडी समिति के केंद्रों में बुधवार सुबह से ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। टोकन न मिलने का आरोप लगा किसानों ने मंडी के सामने बांदा टांडा नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इसके बाद केंद्र प्रभारी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस ने किसानों को टोकन मिलने का आश्वासन दिलाकर जाम खुलवा दिया। मंगलवार को भी किसानों ने इस मार्ग पर जाम लगा दिया था।