फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार परिचय सम्मेलन में 117 युवक-युवतियों ने कराया पंजीकरण

अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा की ओर से रविवार को किदवईनगर स्थित संस्कार लॉन में मकर संक्रांति महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर परिवार परिचय सम्मेलन व वृद्धजनों का सम्मान समारोह भी हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी ने महासभा के नववर्ष कैलेंडर का विमोचन किया। मुख्य अतिथि के साथ विशिष्ट अतिथि विधायक महेश त्रिवेदी, अमिताभ बाजपेयी व एमएलसी अरुण पाठक ने 21 वृद्धों को सम्मानित किया। परिचय सम्मेलन में 117 युवक-युवतियों का पंजीकरण हुआ। लोगों ने आपस में बायोडाटा का आदान-प्रदान किया। एक तलाकशुदा जोड़े का पंजीकरण भी हुआ। इसके बाद खिचड़ी भोज व प्रसाद का वितरण किया गया। महासभा के अध्यक्ष शिव सहाय मिश्र ने बताया कि 15 अप्रैल को 33वें सामूहिक विवाह व यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन इसी लॉन में होगा। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री महेश मिश्रा ने किया। आयोजन में चैतन्य बालयोगी अरुण पुरी महाराज, महंत कृष्ण दास महाराज, शिव सहाय मिश्र, सुनील चंद्र तिवारी, भीम शंकर मिश्र, आरएन अवस्थी, कौशलेश पांडेय, आचार्य कृपाशंकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें