फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल के सामने कर दी खोदाई, सुरक्षा के नहीं किए बंदोबस्त

शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Dec 2025 08:59 PM IST

जल निगम की लापरवाही किसी रोज स्कूली बच्चों पर भारी पड़ सकती है। सरैया आरओबी निर्माण कार्य के बीच आने वाली भूमिगत पेयजल पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य जल निगम द्वारा कराया जा रहा है। इसके चलते सुरक्षा के बिना कोई बंदोबस्त किए सरैया प्राथमिक स्कूल गेट के सामने ही 10 फीट गहरे गड्ढे की खोदाई करने के साथ दो सबमर्सिबल लगा दिए गए है जिससे स्कूल आने जाने का मार्ग संकरा हो गया है। स्कूली बच्चों में भय बना हुआ है। बता दे कि जल निगम की कार्यदायी एजेंसी द्वारा एक सप्ताह पहले सरैया रेलवे क्रॉसिंग स्थित सरैया प्राथमिक स्कूल गेट के सामने सुरक्षा के बंदोबस्त किए बगैर भूमिगत पेयजल पाइप लाइन शिफ्टिंग कराने के लिए खोदाई की। गहरी खोदाई के साथ आस-पास लोहे के गाडर भी लगाए गए हैं। इसके आस-पास न तो बैरिकेडिंग कराई गई और न ही चेतावनी आदि के बोर्ड लगाए गए। ऐसे में स्कूल आने जाने वाले छात्रों में भय का माहौल व्याप्त है। स्कूल शिक्षक आनंद यादव ने बताया कि इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई है। वहीं, स्कूल की प्रधान अध्यापिका मंजू लता ने बताया कि स्कूल में कुल 51 छात्र हैं। इनमें से कई बच्चे इस कारण डरे और सहमे भी हैं। आवागमन को लेकर काफी दिक्कतें हैं। व्यवस्थाएं दुरुस्त न की गईं तो कभी भी हादसा हो सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें