कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और शातिर चेन स्नेचरों के बीच मुठभेड़ हो गई। एल्डिगो तिराहे के पास चेकिंग के दौरान फायरिंग करने वाले आरोपी प्रशांत मिश्रा को पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी आशू ठाकुर भी दबोच लिया गया। पुलिस ने उनके पास से छीनी गई दो सोने की चेन और नकदी बरामद की है।