फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एनसीसी के नौकायान अभियान की शुरुआत अटल घाट से हुई

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने कानपुर से कोलकाता तक गंगा नदी पर एक विशेष नौकायन अभियान शुरू किया गया। इसे सोमवार सुबह गंगा बैराज स्थित अटल घाट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 76 वें गणतंत्र दिवस से पहले भारतीय नदियां -संस्कृतियों की जननी विषय पर नौकायन अभियान किया जा रहा है। अभियान को यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम एनसीसी निदेशालय के तीन प्रमुख चरणों में विभाजित किया गया है। यूपी चरण के तहत कानपुर से प्रयागराज, प्रयागराज से वाराणसी व वाराणसी से बक्सर में विभाजित किया गया है। कानपुर से कोलकाता तक देशभर के इस अभियान में सभी 17 एनसीसी निदेशालयों के 528 एनसीसी नेवल विंग कैडेट एनसीसी की डीके व्हेलर नौकाओं के साथ प्रतिभाग किया। इसमें कानपुर से 12 अधिकारी, 216 एनसीसी सीनियर डिवीजन व सीनियर विंग नेवल एनसीसी शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें