कस्बा भीतरगांव में सोमवार को बिल न जमा करने वाले एक दर्जन बकायदारों का कनेक्शन काटा गया। विद्युत टीम की कार्यवाही से गांव में हलचल मची रही। पसेमा सबस्टेशन के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने बताया मंगलवार और बुधवार को भी अभियान चला कर बकायदारों की कटिया और केबल काटी जाएगी।