फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की मौत पर शव गांव ले जाने को लेकर हंगामा

राजधानी मार्ग पर यूनियन कार्बाइड वाली गली निवासी विघ्नेश्वर पांडेय (75) को गुरुवार को तबीयत बिगड़ने पर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रिश्तेदार एंबुलेंस से शव लेकर घर पहुंचे तो मकान मालिक ने बताया कि बुजुर्ग के भतीजे ने शव सीधे सिदार्थ नगर स्थित गांव पहुंचाने की बात कही है। इस पर रिश्तेदार शव घर में ले जाने की बात पर अड़ गए। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। मकान मालिक ने किसी तरह समझाया, तब शव लेकर परिजन सिद्धार्थ नगर रवाना हुए। यूनियन कार्बाइड वाली गली स्थित राजू दुबे के मकान में सिद्धार्थ नगर के जीवा गांव निवासी विघ्नेश्वर पांडेय करीब 30 साल से किराए कमरा लेकर रह रहे थे। 15 साल पहले पत्नी मीना की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अकेले रहते थे। मकान मालिक ने बताया कि गुरुवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्होंने सिद्धार्थ नगर निवासी उनके भतीजे नीरज को जानकारी दी। इसके बाद भातू फॉर्म निवासी रिश्तेदार अखिलेश और बाबाकुटी निवासी सचिन आए और बुजुर्ग को पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। हैलट अस्पताल में उनकी विघ्नेश्वर पांडेय की मौत हो गई। शव एंबुलेंस से लेकर रिश्तेदार गली के मोड़ पर आए तो कहा गया कि नीरज ने शव गांव ले आने की बात कही है। यह बात सुनकर रिश्तेदार भड़क गए और हो-हल्ला करने लगे। नीरज से जब रिश्तेदारों की बात कराई गई तब वह शांत हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें