फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशरूम की खेती कर कमा रहे लाखों का मुनाफा

शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Oct 2025 07:08 PM IST

वर्ष 2022 में एक सेड बनाकर मशरूम की खेती शुरू करने वाले आज 20 सेड बनाकर खेती से लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं। परंपरागत खेती से मनमाफिक कमाई न होने पर युवा किसान ने कुछ अलग करने का प्लान बनाया। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान से 4 महीने तक प्रशिक्षण लिया। इसके बाद मशरूम की खेती करने का प्लान बनाया, बांस और पराली लाकर गांव के बाहर खेत में 3 शेडों पर 15 बेड बनाए। उचित तापमान बनाए रखने के लिए शेड को पहले पॉलीथिन से फिर पराली डालकर कवर कर दिया। इसके बाद खरीदकर लाए बीज डाले गए। इसमें करीब 1 लाख 50 हजार का खर्च आया। 2 महीने बाद मशरूम उगने लगे। बताया कि मशरूम को उगाने के लिए कंपोस्ट भूसा, गेहूं का चापड़, यूरिया और जिप्सम को एक साथ मिलाकर और सड़ाकर तैयार किया जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें