भीतरगांव कस्बे में गुरुवार देर रात पसेमा मोड़ पर संचालित सरकारी शराब ठेके की दुकानों में साढ़ पुलिस ने सघन तलाशी की। पुलिस को देख गुमटी की आड़ में शराब गटक रहे पियक्कड़ मौके से अंधेरे की ओर भागे। चंद मिनट में ही चौराहे पर सन्नाटा पसर गया। साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने शराब ठेके के सेल्समैन और कैंटीन संचालक को मनमानी न करने और समय के पहले व बाद में शराब न बेचने की सख्त हिदायत दी। मौके पर भीतरगांव चौकी प्रभारी गगन मिश्रा का स्टाफ भी मौजूद रहा।