भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को नौबस्ता में दक्षिण इकाई का सम्मेलन व व्यापारी उद्यमी संवाद आयोजित किया। यहां डॉ. यूएस सिंह को दक्षिण चेयरमैन और कमल त्रिपाठी को दक्षिण अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने व्यापारियों से दुकानों के बाहर स्वदेशी अपनाओ के बोर्ड लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में संगठन धारा 129 के सरलीकरण और डीआरसी-13 नोटिस से बैंक खाते सीज होने पर राहत की मांग उठाएगा। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष गुरुजिंदर सिंह ने शहर में किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देने की बात कही।इस दौरान नितिन अग्निहोत्री, केके गुप्ता, पवन गौड़, सिद्धार्थ सिंह, नीरज शुक्ला सहित कई पदाधिकारियों का मनोनयन होगा।