जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू गुप्ता, नोडल अधिकारी डॉ. नीना गुप्ता ने किया। डॉ. रेनू ने कहा कि गर्भवती महिलाएं संतुलित और पौष्टिक भोजन लें। इस दाैरान गर्भवती महिलाओं को स्वयं के साथ गर्भस्थ शिशु की सही ढंग से देखभाल करनी चाहिए। यहां पर डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. शैली अग्रवाल, डॉ. दिव्या द्विवेदी, डॉ. सुचिता त्रिपाठी, डॉ. प्रीति त्यागी आदि रहीं।