फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पालतू कुत्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमले में दस घायल

कानपुर भीतरगांव कस्बे के खदरी गांव में बुधवार देर रात पालतू कुत्ते को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। बताया गया कि एक पक्ष के पालतू कुत्ते द्वारा दूसरे पक्ष के घर के सामने गंदगी करने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे तथा धारदार हथियार निकल आए। गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला किया गया। इस दौरान दोनों पक्षों के कुल दस लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें