जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नगरीय स्वास्थ्य केंद्र अनवरगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही सामने आई। आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों का एक दिन का वेतन काटने तथा संविदा कार्मिकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।