महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुरवामीर छिवली नदी किनारे पुस्तैनी मकान में कब्जे को लेकर देवर ने बीच हाईवे पर भाई तथा भाभी को दौड़ा दौड़ा कर पीट दिया बीच बचाव करने आए पीआरवी के जवानों से भी हाथापाई करने का प्रयास किया हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित सुरेश कुमार तिवारी ने बताया कि वह भाइयों से तंग आकर बेटे की पढ़ाई के लिए अपनी पत्नी रीता के साथ महाराजपुर में रहने लगे थे उनके छोटे भाई उमेश तिवारी और गणेश तिवारी गांव के अंदर बने पुश्तैनी मकान के एक कमरे में रखे हुए सामान को जबरन ताला तोड़कर लादकर वह पिकअप से छिवली नदी किनारे अपने होटल ले जा रहे थे सूचना पर बुधवार की रात्रि करीब 10:00 बजे जब वह अपनी पत्नी तथा बेटे के साथ गांव पहुंचे और विरोध किया तो नशे में धुत गणेश तिवारी और उमेश तिवारी ने लाठी डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर बीच हाईवे में सभी को पीटना शुरू कर दिया इस दौरान बीच बचाव करने आए पीआरवी के जवानों के साथ भी धक्का मुक्की करने का प्रयास किया। हमले में महिला रीता देवी उम्र करीब 42 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस द्वारा एक आरोपी को दौडाकर पकड़ लिया गया है तथा महिला को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया है प्रकरण में महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद हुआ है तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।