रतनपुर गांव से पावर हाउस होते हुए पनकी रोड को जाने वाली सड़क पर केस्को का पोल नीचे से पूरी तरह से जंग लगने की वजह से जर्जर होकर लगभग टूट गया है। यह झुका पोल कभी भी गिर सकता है और पोल के गिरने से बड़ा हादसा भी हो सकता है लेकिन लापरवाह केस्को के अधिकारी बड़े हादसे के इंतजार में हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं।