छठ पूजा का महापर्व आने वाला है। घाट पर जाने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु घरों से टोकरी में पूजन सामग्री फल फूल व अन्य पूजन का सामान लेकर के नंगे पैर आते हैं। ऐसे में पनकी नहर पुल स्थित सड़क की जर्जर हालत है। जो नंगे पैर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है। जबकि घाट का निरीक्षण करने के लिए जनप्रतिनिधि पार्षद, संबंधित विभाग के अधिकारी रोजाना चक्कर लगा रहे हैं लेकिन टूटी सड़क व बजरी फैली हुई है वह नहीं देख पा रहे हैं।