फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा: बिठूर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था की डुबकी लगाकर किया दान-पुण्य

प्रसून शुक्ला Updated Mon, 25 May 2026 03:51 PM IST

गंगा दशहरा के पावन पर्व पर सोमवार को बिठूर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया। सुबह से ही घाटों पर धार्मिक माहौल देखने को मिला। धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा का स्वर्ग से धरती पर अवतरण हुआ था। कहा जाता है कि राजा भगीरथ की कठोर तपस्या के बाद मां गंगा पृथ्वी पर आई थीं। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष गंगा दशहरा का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से पापों का नाश होता है और आत्मिक शुद्धि प्राप्त होती है। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पूजा-पाठ कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें