आजादी के बाद से ही बदहाल सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जहानाबाद-कुआंखेड़ा के बीच चिरली मोड़ से असधना, धमना बुजुर्ग होते हुए बरीपाल तक जाने वाला महत्वपूर्ण मार्ग अब चौड़ा और चमचमाता हुआ बनकर तैयार हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे वर्षों से इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे, ताकि आवागमन सुगम हो सके। अब सड़क बनने से न केवल सफर आसान हुआ है, बल्कि क्षेत्र के विकास के नए रास्ते भी खुल गए हैं। ग्रामीणों ने इस निर्माण कार्य के पूरा होने पर प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।