फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 15 घंटे लेट पहुंची दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन, यात्रियों ने किया हंगामा

दरभंगा से नई दिल्ली (02569) की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से सेंट्रल स्टेशन पर 15 घंटे देरी से पहुंची। नाराज यात्रियों ने प्लेटफॉर्म नंबर सात पर जमकर नारेबाजी की। सूचना पर आई रेलवे पुलिस ने समझाबुझा कर यात्रियों को रवाना किया। यात्रियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे ट्रेन के पहुंचने का समय था लेकिन यह 9:15 बजे स्टेशन पहुंची। करीब 10 मिनट तक ट्रेन खड़ी रहने के बाद यात्रियों को समझाकर रवाना किया गया। वहीं, रेलवे के हिसाब से स्पेशल ट्रेन के कानपुर आने का समय शुक्रवार रात नौ बजे का था। यह ट्रेन डायवर्ट होकर तीन घंटे देरी से आनी चाहिए लेकिन 15 घंटे देरी से आई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें