कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम नगर स्थित वाटिका पार्क में नगर निगम की अनदेखी के चलते बच्चों के झूलों की हालत बेहद जर्जर और खतरनाक हो चुकी है। रख-रखाव के अभाव में पार्क का झूला परिसर खंडहर का रूप ले चुका है। पार्क से कई झूले महीनों से गायब हैं, जहां सिर्फ लोहे के खाली फ्रेम खड़े हैं। वहीं, बच्चों की पसंदीदा फिसलपट्टी (स्लाइडर) की लोहे की चादर बीच से फटकर नुकीली हो चुकी है, जिससे मासूम बच्चों के कटने और गंभीर रूप से चोटिल होने का खतरा लगातार मंडरा रहा है।