फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: टूटी बाउंड्रीवाल से बिगड़ रही रानीलक्ष्मीबाई चौक की सूरत, श्रद्धालुओं में नाराजगी

प्रसून शुक्ला Updated Mon, 01 Jun 2026 05:30 PM IST

बिठूर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का स्वागत करने वाला रानीलक्ष्मीबाई चौक इन दिनों बदहाली का शिकार है। बिठूर के प्रवेश द्वार के रूप में पहचान रखने वाले इस प्रमुख चौराहे पर रानी लक्ष्मीबाई की घोड़े पर सवार विशाल प्रतिमा स्थापित है, लेकिन चौक की बाउंड्रीवाल पिछले करीब एक महीने से टूटी और क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। बाउंड्रीवाल के कई पत्थर टूटकर बिखर चुके हैं, जिससे चौक की सुंदरता प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक और अन्य लोग बिठूर पहुंचते हैं। ऐसे में प्रवेश स्थल पर मौजूद इस ऐतिहासिक महत्व के चौक की बदहाल स्थिति शहर की छवि को भी प्रभावित कर रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगना को समर्पित स्मारक स्थल की नियमित देखरेख होनी चाहिए। चौक की टूटी दीवारें और बिखरे पत्थर प्रशासन की अनदेखी को दर्शाते हैं। लोगों ने नगर निगम और संबंधित विभागों से जल्द मरम्मत कराकर चौक को फिर से व्यवस्थित और आकर्षक बनाने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें