फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: थैलेसीमिया मरीजों के लिए आगे आए रक्तदाता, शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रह

प्रसून शुक्ला Updated Mon, 01 Jun 2026 03:57 PM IST

कानपुर साकेत नगर स्थित होटल ओसियन ग्रैंड में रविवार को पुलिस कमिश्नरेट और मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को रक्तदान की शपथ दिलाई और समाज के अधिक से अधिक लोगों से इस महादान में भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। शिविर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। आयोजन समिति के अनुसार समाचार लिखे जाने तक 40 लोगों ने रक्तदान किया था। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें