महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव में भानु गैस एजेंसी के मालिक हरिभान सिंह को साइबर ठगों ने एक विद्यालय का नाम लेकर ठगने का प्रयास किया। कथित प्रिंसिपल ने आर्मी कार्यक्रम का हवाला देकर पांच कमर्शियल सिलेंडर स्कूल भेजने को कहा। मालिक ने अगले दिन एक कर्मचारी से सिलेंडर विद्यालय भिजवाए विद्यालय के प्रधानाचार्य का नाम लेकर चालक को फोन पर बताया गया कि विद्यालय से सौ मीटर दूर खड़े रहो हम वहीं आ रहे हैं।