फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्चर एक्जीबिट्स-दिवाली फेस्ट का आयोजन, 70 से अधिक स्टॉल लगे

करवाचौथ और दीपावली को लेकर रविवार को सरोजिनीनगर स्थित गोल्डन पैलेस में कल्चर एक्जीबिट्स-दिवाली फेस्ट का आयोजन किया गया। यहां सुबह से ही परिवारों ने उत्साह के साथ खरीदारी की। प्रदर्शनी में बनारस, प्रयागराज समेत शहर के कई स्टॉल लगाए गए थे। हर घंटे गेम्स और लकी ड्रा भी हुए जिनमें विजेताओं को आकर्षक इनाम दिए गए। आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी में 70 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। खादी, चंदेरी और बनारसी साड़ियां, ऑक्सिडाइज्ड ज्वैलरी, पूजा सामग्री, सूट, मसाले और घरेलू सजावटी सामान के स्टॉलों पर भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं ने साड़ियां और ज्वैलरी की जमकर खरीदारी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें