कैंट के एक निजी लॉन में एक प्राइवेट बैंक के कार्यक्रम के शिरकत करने शुक्रवार को पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव आए। इस दौरान बैंककर्मियों ने बुके व फूल माला डालकर स्वागत किया। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव में मंच में पहुंचते ही क्रिकेट प्रेमी उत्साह से झूम उठे। इस दौरान कपिल देव ने कहा कि जो डर गया सो मर गया। कभी भी किसी काम के लिए डरना नहीं चाहिए। आज के बच्चों में धैर्य नहीं है। आज कल बच्चा हर चीज शॉर्ट कट में समझता है। अच्छा बनने के लिए घर का अच्छा खाना बहुत जरूरी होता है। मेरी भारत की टीम को जिस दिन यकीन हो गया था। उन्होंने कहा कि जब रास्ता खूबसूरत हो। तब मंजिल अपने आप क्लियर हो जाती है। जिस इंसान का हीरो नहीं होता है। उसे इंसान की सफलता वहीं पर समाप्त हो जाती है।