भीतरगांव ब्लाक के एसआईआर के तहत गणना प्रपत्र भरवाने के कार्य के कारण महरौली गांव में बीएलओ मनोज कुमार के साथ सहायक सुरेश कुमार और सुनीता मौजूद थीं। कहीं कहीं बीएलओ और स्टाफ गांव के अंदर गली-गली घूम कर फॉर्म भरवाने की अपील करते रहे। रविवार को अवकाश होने के बावजूद सभी परिषदीय विद्यालय खुले रहे। यहां तैनात शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र, अनुदेशक सहित अन्य स्टाफ गणना प्रपत्र भरवाने में लोगों की मदद करते रहे। बीएलओ ने भी घर-घर जाकर फार्म भरवाए।