गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर पदयात्रा कर नगर भ्रमण किया। गंगाघाट कोतवाली के सामने निर्माणाधीन सैनिक चौक पर कांग्रेसियों ने भारत माता की फोटो लेकर वंदे मातरम और जय जवान जय किसान, भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके बाद पदयात्रा करते हुए नगर भ्रमण किया। इस दौरान पुत्तीलाल वर्मा, मुन्ना सोनी, रवि शंकर गुप्ता, जयपाल साहू, राजेश रावत व गणेश वर्मा आदि मौजूद रहे।