अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी पार्टी कार्यालय तिलक हाल मेस्टन रोड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में गोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा देते हुए भारत की जनता से करो या मरो का आह्वान किया था उसी तर्ज पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी के आह्वान पर पार्टी भाजपा गद़दी छोड़ो का अभियान चलाएगी। इस दाैरान सभी ने वोट चोरी के खिलाफ संघर्ष का संकल्प लिया।