लघु उद्योग भारती की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी का सम्मेलन शनिवार को अयोध्या स्थित रघुकुल सदन में हुआ। इसमें उद्योग संगठन की ओर से उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें कानपुर के तीन उद्यमियों को स्थान दिया गया। हरेंद्र मूरजानी प्रदेश उपाध्यक्ष, अमन घई प्रदेश सचिव, संदीप अरोड़ा कानपुर संभाग अध्यक्ष और झांसी के राजीव मेहता कानपुर संभाग महामंत्री घोषित किए गए। वहीं रविंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष और अमित अग्रवाल महामंत्री चुने गए। सम्मेलन के मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा और विशिष्ट अतिथि चेयरमैन यूपीएसआईसी राकेश गर्ग रहे।