फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से बढ़े ब्लड प्रेशर व हृदय रोगी, न्यू पीएचसी में मरीजों की भीड़

राजधानी मार्ग स्थित न्यू पीएचसी में शनिवार को मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 174 मरीजों ने इलाज कराया। ठंड की वजह ब्लड प्रेशर व हृदय रोगियों की संख्या बढ़ी है। ह्रदय रोगियों को जिला मुख्यालय और कानपुर कार्डियोलॉजी रेफर किया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश चंद्रा ने बताया कि कुछ दिनों से तेजी से ठंड बढ़ी है। शुक्रवार और शनिवार को गलन ज्यादा होने का असर लोगों के स्वास्थ्य पर देखने को मिला। ओपीडी में आने वाले मरीजों में ह्रदय रोगी और ब्लडप्रेशर के मरीज अधिक रहे। बताया कि मरीजों को सलाह दी है कि ऐसे ठंड के मौसम से वह खुद को बचाए और खानपान का ध्यान रखें। डॉ. अक्षय कुमार ने बताया कि ठंड के मौसम में लोग पानी पीना कम कर देते हैं, ऐसा कतई न करें, पानी खूब पिए। हो सके तो गुनगुना करके पिए जो पेट के लिए बेहतर होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें