फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने सरसौल सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, सुधार के निर्देश

नरवल तहसील के सरसौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, दवा वितरण काउंटर, प्रसव कक्ष और वार्डों की स्थिति का गहनता से जायज़ा लिया। मरीजों से बातचीत कर उन्होंने इलाज और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण में कुछ कमियां सामने आने पर सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अविनाश को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, मरीजों को समय पर दवाएं उपलब्ध कराने और चिकित्सीय सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने की हिदायत दी। सीएमओ डॉ. नेमी ने स्पष्ट कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मौजूद स्टाफ को आवश्यक सुधार शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें