फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मछली का शिकार कर रहे बच्चों को नहर में मिला बैग, निकला ये सामान

बिठूर थाना क्षेत्र के कुरसौली स्थित महादेवन मंदिर के सामने नहर में मछली का शिकार कर रहे बच्चों को पान मसाला के झोले में एक नाल, कटी सिंगल बैरल बंदूक मिली। साथ ही झोले में 12 बोर के 10 जिंदा कारतूस और 2 पीतल के जिंदा कारतूस मिले। सूचना मिलते ही ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्राम प्रधान अमित ठाकुर की सूचना पर मंधना बिठूर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और बैग को कब्जे में लिया। बैग के अंदर कल्याणपुर स्थित ज्वैलर्स की दो दुकानों के खाली ज्वेलरी पर्स भी मिले। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि चोरों ने किसी के घर में चोरी करने के बाद माल बैग के रखा होगा और कीमती चीजों को निकालने के बाद बैग नहर में फेंक दिया होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें