भीतरगांव क्षेत्र के तिवारीपुर गांव के बच्चों ने बुधवार को एकता और श्रमदान की एक अनूठी मिसाल पेश की। लंबे समय से खेल के मैदान की बदहाली और गंदगी से परेशान बच्चों ने, ग्राम प्रधान से गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर, खुद ही मैदान साफ करने का बीड़ा उठाया। प्रधान के ढुलमुल रवैये से निराश होकर, बच्चों ने आपस में टोली बनाई और घर से झाड़ू, फावड़ा व अन्य उपकरण लेकर मैदान पहुँच गए। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मैदान को पूरी तरह खेलने लायक बना दिया गया।