फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम, बस की चपेट में आने से हुई थी मौत

शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Nov 2025 10:32 PM IST

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर मोहल्ला निवासी संगीता की रविवार की सुबह लखनऊ में रोडवेज की चपेट में आने से मौत हो गई। लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद रात में उनका शव आदर्श नगर स्थित घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आदर्श नगर निवासी संगीता रावत शनिवार को लखनऊ के जानकीपुरम में अपनी बहन माया के यहां गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। रविवार की सुबह करीब 10 बजे बेटे राहुल (22), बेटी जाह्वनी (22) और आदि (6) के साथ शुक्लागंज लौटने के लिए वाहन के इंतजार के दौरान सड़क पार कर रही थीं। तभी रोडवेज बस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। आदर्श नगर निवासी उनकी देवरानी मायादेवी ने बताया कि जेठ सुशील कानपुर नगर निगम में कर्मचारी थे। उन्होंने पहली पत्नी सीमा की मौत के बाद संगीता से दूसरी शादी की थी। पति की मौत के बाद संगीता की नौकरी उनके स्थान पर कानपुर नगर निगम में हेड क्लर्क के पद पर लग गई थी। शनिवार को संगीता परिवार के साथ लखनऊ गई थीं, वहां सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। उधर, लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद रविवार की रात करीब 8:30 बजे संगीता का शव आदर्श नगर स्थित घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों ने बताया कि परिवार का एक मात्र सहारा संगीता ही थी। बेटे राहुल, बेटी जाह्नवी व आदि का का रो-रो कर हाल बेहाल है। परिजनों ने बताया कि संगीता का अंतिम संस्कार सोमवार को होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें