मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन मंगलवार को भीतरगांव ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। ब्लॉक परिसर की बदहाली और दीवारों पर पान-मसाले की पीक के निशान देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। खंड विकास अधिकारी शिव नरेश सिंह को स्वयं प्रतिदिन हर कमरे में जाकर गहन निरीक्षण करने को कहा और कहा कि सरकारी कार्यालय की शुचिता बनाए रखें। दीवारों पर जाले और गंदगी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।